क्रिकेट

नासिर हुसैन ने कहा- धोनी में अभी भी बेहतरीन प्रतिभा, उन्हें संन्यास के लिए मजबूर न किया जाए

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास के लिए मजबूर नहीं किया जाए क्योंकि एक बार वह चले गए तो लौटकर नहीं आएंगे. हुसैन ने एक चैनल के एक शो के दौरान कहा, "क्या धोनी अभी भी भारतीय टीम में आने के काबिल हैं?

नासिर हुसैन ने कहा- धोनी में अभी भी बेहतरीन प्रतिभा, उन्हें संन्यास के लिए मजबूर न किया जाए
पूर्व कप्तान धोनी (Photo Credits: Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास के लिए मजबूर नहीं किया जाए क्योंकि एक बार वह चले गए तो लौटकर नहीं आएंगे. हुसैन ने एक चैनल के एक शो के दौरान कहा, "क्या धोनी अभी भी भारतीय टीम में आने के काबिल हैं? यह सावल सभी सदस्यों पर लागू होता है. मैंने जो धोनी को देखा है, मुझे अभी भी लगता है कि उनके पास भारतीय क्रिकेट को देने के लिए काफी कुछ है.

हां, एक-दो मौके रहे हैं जहां वह लक्ष्य का पीछा करते हुए असफल हुए हैं. जैसा कि विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में हुआ था. लेकिन उनमें अभी भी काफी प्रतिभा है."

हुसैन ने कहा, "आप जो चाह रहे हैं उससे सावधान रहिए क्योंकि एक बार धोनी चले गए तो वापस नहीं आएंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).