बॉलीवुड

परिणीति चोपड़ा को है दूल्हे का इंतजार, दुल्हन के गेटअप में एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

परिणीति हाल ही में एक वेडिंग मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आईं, जिसके लिए वह एक दुल्हन के रूप में तैयार हुई थीं और अपने इसी शूट की कुछ तस्वीरों को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है. सोशल मीडिया पर साझा किए गए इन्हीं तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दुल्हन बनकर तैयार हूं, दूल्हे का इंतजार है.

परिणीति चोपड़ा को है दूल्हे का इंतजार, दुल्हन के गेटअप में एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो
परिणीती चोप्रा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बाकी अन्य सेलेब्रिटीज की तरह ही लॉकडाउन के चलते अपने घर में हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों संग जुड़ी हुई हैं. परिणीति हाल ही में एक वेडिंग मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आईं, जिसके लिए वह एक दुल्हन के रूप में तैयार हुई थीं और अपने इसी शूट की कुछ तस्वीरों को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है.

सोशल मीडिया पर साझा किए गए इन्हीं तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दुल्हन बनकर तैयार हूं, दूल्हे का इंतजार है. कोई बता सकता हैं  मेरा  दूल्हा कब तक आएगा ? आगे लिखा हैं इस फोटो को मेरे सबसे पसंदीदा बॉय राहुल ने  इसकी तस्वीर हैं. "इसके साथ ही उन्होंने इस मैग्जीन को टैग करते हुए आगे लिखा, "खुश मैग्जीन क्या उनके आने की कोई जानकारी है?" ये भी पढ़ें: देश ने किया सुपरमून का दीदार तो विकी कौशल, परिणीती चोपड़ा और अनन्या पांडे जैसे सितारों ने भी शेयर की फोटोज

फिल्मों की बात करें, तो परिणीति आने वाले समय में 'संदीप और पिंकी फरार' (Sandeep Aur Pinky Faraar) में नजर आने वाली हैं, जिसके निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).