बॉलीवुड

कैंसर को मात देकर राकेश रोशन अब बने फिटनेस फ्रिक, बेटे ऋतिक रोशन ने शेयर किया Video

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन युवाओं के लिए एक फिटनेस आइकन हैं, लेकिन उनके 70 वर्षीय फिल्म निर्माता पिता राकेश रोशन भी कम नहीं हैं. सोमवार को ऋतिक ने सीनियर रोशन का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं.

कैंसर को मात देकर राकेश रोशन अब बने फिटनेस फ्रिक, बेटे ऋतिक रोशन ने शेयर किया Video
राकेश रोशन(Photo Credits: IANS)

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) युवाओं के लिए एक फिटनेस आइकॉन हैं, लेकिन उनके 70 वर्षीय फिल्म निर्माता पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) भी कम नहीं हैं. सोमवार को ऋतिक ने सीनियर रोशन का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं.

ऋतिक ने फिल्म निर्माता के उत्साह और प्रतिबद्धता को लेकर लिखा, "अकेले, इस पर! एट द रेट राकेश रोशन9 हैशटैग 70 रनिंग 17 हैशटैग डैडी कूल. किसी भी दूसरी चीज की बजाय मुझे आप सबसे ज्यादा प्रेरित करते हैं. " यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से जंग: ऋतिक रोशन ने 1.2 लाख लोगों को बांटे पौष्टिक पके भोजन

इस बीच, रितिक रोशन कोविड-19 लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों को 1.2 लाख पौष्टिक भोजन के पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं. बॉलीवुड के सुपरस्टार यह काम एनजीओ अक्षय पात्र के साथ मिलकर कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).