कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में टॉप टीवी निर्माता और अभिनेता हुए एकजुट
मनोरंजन उद्योग के टॉप टीवी निर्माताओं के प्रयासों से पूरी भारतीय टेलीविजन बिरादरी हालिया महामारी संकट के दौरान एक बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए एक साथ आ गयी है. इस पहल में निर्माता एकता कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है और इसमें अन्य शीर्ष निर्माता जैसे कि बिनैफर कोहली, गुल खान, फाजिला अल्लाना, अभिषेक रेगे, जेडी मजेठिया और अनिल वनवारी भी शामिल हैं.