कोरोना का कहर जारी: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1621 हुई
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को प्रदेश में 111 नए मरीज बढ़े हैं। सूबे में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1621 हो गई है. संक्रमण से 57 जिले प्रभावित हैं. संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ़ विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के आगरा में अब तक 346, लखनऊ में 174, गाजियाबाद में 52, नोएडा में 112, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर में 125, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 104, वाराणसी में 26, शामली में 27, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 86, बरेली में 6, बुलंदशहर में 27, बस्ती में 23, हापुड़ में 18, गाजीपुर में 6, आजमगढ़ में 8, फिरोजाबाद में 75, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 123, शाहजहांपुर में 1 और बांदा में 3 लोग संक्रमित हैं.