कोरोना वायरस: फ्रांस में कोविड-19 से 389 लोगों की मौत, अब तक 22,245 लोगों की गई जान
फ्रांस में कोरोनोवायरस के कारण और 389 मौतें दर्ज की गई हैं. इन आंकड़ों के साथ देश में इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 22,245 हो गई है, जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली और स्पेन के बाद दुनिया का चौथा सर्वाधिक आंकड़ा है.