डेविड वार्नर और केन विलियमसन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में आया विराट कोहली का नाम
आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के दो दिग्गज बल्लेबाजों केन विलियम्सन और डेविड वार्नर ने अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची भारतीय कप्तान विराट कोहली को जगह दी है. ये दोनों बल्लेबाज इंस्टाग्राम पर बात कर रहे थे.
आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के दो दिग्गज बल्लेबाजों केन विलियम्सन और डेविड वार्नर ने अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची भारतीय कप्तान विराट कोहली को जगह दी है. ये दोनों बल्लेबाज इंस्टाग्राम पर बात कर रहे थे. वार्नर ने विलियम्स से पूछा कि उनकी नजर में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन है तो न्यूजीलैंड के कप्तान ने विराट और दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स का नाम लिया है.
विलियम्स ने कहा, "किसी एक का नाम लेना मुश्किल है। डिविलियर्स हैं.. मैं जानता हूं कि वह सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन वो शानदार खिलाड़ी हैं. वह हमारे समय के खिलाड़ियों में हैं, लेकिन और कई अच्छे खिलाड़ी हैं."
कीवी बल्लेबाज ने कहा, "कोहली सभी प्रारूपों में खेलेत हैं. उनमें आगे निकलने की भूख है. उनको खेलता देखना और उनके खिलाफ खेलना, इससे काफी कुछ सीखा है. उन्होंने पैमाने काफी ऊंचे कर दिए हैं."
यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर के साथ शेयर की खास पुरानी तस्वीर
वार्नर ने कहा, "मैं स्टीव स्मिथ और विराट को चुनूंगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

