राजनीति

किम जोंग-उन की हालत गंभीर, नॉर्थ कोरिया पहुंचेगी चीन की मेडिकल टीम

उत्तर कोरिया का शीर्ष नेता किम जोंग-उन कथित तौर पर 'वेजिटेटिव स्टेट' में है. जापानी मीडिया ने कहा कि पहले की तुलना में किम के स्वास्थ्य के अधिक गंभीर होने की संभावना है. वेजिटेटिव स्टेट एक विशिष्ट न्यूरोलॉजिकल डायग्नोसिस है.

किम जोंग-उन की हालत गंभीर, नॉर्थ कोरिया पहुंचेगी चीन की मेडिकल टीम
किम जोंग-उन (Photo Credits: Getty Images)

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया का शीर्ष नेता किम जोंग-उन (Kim Jong-un) कथित तौर पर 'वेजिटेटिव स्टेट' में है. जापानी मीडिया ने कहा कि पहले की तुलना में किम के स्वास्थ्य के अधिक गंभीर होने की संभावना है. वेजिटेटिव स्टेट एक विशिष्ट न्यूरोलॉजिकल डायग्नोसिस है. इसमें व्यक्ति का दिमाग काम करता है, लेकिन उसमें कोई चेतना या सोचने की क्षमता नहीं होती है.

सप्ताह के शुरुआत में उत्तर कोरियाई तानाशाह की हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से ही वह गंभीर रूप से बीमार था. मीडिया की खबरों में कहा गया है कि चीन ने किम के स्वास्थ्य के बारे में सलाह देने के लिए उत्तर कोरिया में एक मेडिकल टीम भेजी है. हालांकि, उत्तर कोरिया ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है इसलिए किम के स्वास्थ्य को लेकर रिपोर्ट्स विवादित हैं. यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने सुपर-लार्ज मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के परीक्षण का किया निरीक्षण

जापानी मीडिया ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का इंटरनेशनल लाइसन डिपार्टमेंट गुरुवार को उत्तर कोरिया के लिए रवाना हुआ. किम की वर्तमान स्थिति के लिए इसका क्या अर्थ है, इसको लेकर मेडिकल टीम की यात्रा की जानकारी देने वाले सूत्र भी चुप हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).