भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का विरह गीत 'ऐ चंदा' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कोरोना संक्रमण के बीच जहां-तहां फंसे लोगों को समर्पित करते हुए भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना 'ऐ चंदा' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह विरह गीत 'ऐ चंदा' को अक्षरा सिंह ने खुद ही गाया है. इस गाने का लिरिक्स राज कुमार सहनी ने तैयार किया है
कोरोना संक्रमण के बीच जहां-तहां फंसे लोगों को समर्पित करते हुए भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया गाना 'ऐ चंदा' (Ae Chanda) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह विरह गीत 'ऐ चंदा' को अक्षरा सिंह ने खुद ही गाया है. इस गाने का लिरिक्स राज कुमार सहनी (Rajkumar Sahni) ने तैयार किया है, जबकि म्यूजिक अजय सिंह (Ajay Singh) बच्चा जी ने दिया है. डिजिटल हेड विक्की यादव (Vicky Yadav) हैं. इस गाने से अक्षरा सिंह को बेहद उम्मीदें हैं.
अक्षरा कहती हैं, "मेरा यह गाना लॉकडाउन में लोगों का मनोरंजन करेगा. इस गाने की शूटिंग बहुत पहले हो गई थी. कोरोना की वजह से इस गाने को रिलीज करने में विलंब हुआ. लेकिन, मुझे लगता है कि इस वक्त यह गाना लोगों को पसंद आएगा."
दरअसल, यह गाना एक नवविवाहिता के विरह की है, जिसके पति उसके पास नहीं हैं. यह गाना अक्षरा के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. ये भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने वीडियो जारी करके फैंस से की अपील, कहा- जिंदगी खूबसूरत है इसे बचाएं
उन्होंने कहा, "घर में बैठे लोग इस गाने से इंज्वॉय करेंगे. वैसे मैं कोरोना से लेकर बचाव के लिए लोगों से आग्रह करूंगी कि लोग अपने घरों रहें. सुरक्षित रहें और मेरे गानों को प्यार दें."
अक्षरा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपने स्तर से जागरूकता अभियान चला रही हैं. उन्होंने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में सबसे पहले एक लाख रूपए भी डोनेट किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

