देश

कोरोना का कहर: कर्नाटक में कोविड-19 के 29 नए मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 474 हुई

कर्नाटक में कोरोनावायरस के 29 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 474 हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी

कोरोना का कहर: कर्नाटक में कोविड-19 के 29 नए मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 474 हुई
कोरोना का कहर (Photo Credits: IANS)

बेंगलुरु: कर्नाटक में कोरोनावायरस के 29 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 474 हो गई है.एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार शाम 5 बजे तक, राज्य में कुल मिलाकर 474 मामले सामने आए हैं.18 मरीजों की मौत हुई है और 152 मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटों में, सात रोगियों को अस्पताल से छुट्टी मिली जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 145 से से बढ़कर 152 हो गई.

304 सक्रिय मामलों में से, एक गर्भवती महिला सहित 299 रोगी चिन्हित अस्पतालों में आइसोलेटेड हैं और स्थिर हैं जबकि पांच आईसीयू में हैं. यह भी पढ़े: कर्नाटक में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वाले पांच लोग कोरोना वायरस संक्रमित

29 नए मामलों में, बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 19, बागलकोट में 3, रायबाग, बेलगावी और विजयपुरा में दो-दो और चिकबालापुरा, तुमकुरु और मांड्या में एक-एक हैं. शुक्रवार को होंगासंद्र मामले में संक्रमित 55 वर्षीय शख्स के संपर्क में आए 11 और लोग पॉजिटिव निकले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).