विदेश

अमेरिका के 18 नौसैनिक COVID-19 से संक्रमित, नाविक US नेवी डिस्ट्रॉयर पर थे तैनत

अमेरिका के 18 नौसैनिकों कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. स्थानिय मीडिया ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यह सभी नाविक यूएस नेवी डिस्ट्रॉयर पर तैनत थे. समुद्र में कोरोनावायरस के प्रकोप से संबंधित अमेरिकी नौसेना के पोत से सामने आई यह दूसरी घटना है. हालांकि, उनमें से अधिकांश बंदरगाह में ही खड़े हैं.

अमेरिका के 18 नौसैनिक COVID-19 से संक्रमित, नाविक US नेवी डिस्ट्रॉयर पर थे तैनत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits:: Twitter/@indiannavy)

वाशिंगटन, 25 अप्रैल: अमेरिका (America) के 18 नौसैनिकों कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. स्थानिय मीडिया ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यह सभी नाविक यूएस नेवी डिस्ट्रॉयर पर तैनत थे. समुद्र में कोरोना वायरस (Corona Virus) के प्रकोप से संबंधित अमेरिकी नौसेना के पोत से सामने आई यह दूसरी घटना है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पेंटागन के शुक्रवार के बयान के हवाले से कहा, "साउथ अमेरिका के पास काउंटर नारकोटिक्स मिशन को अंजाम देने वाले इस डिस्ट्रॉयर यूएसएस किड में और भी अतिरिक्त मामलों की आशंका है."

पेंटागन के प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन ने शुक्रवार को कहा, "कमांडर जहाज को बंदरगाह पर वापस करने की तैयारी कर रहे हैं. यहां वे चालक दल के एक हिस्से को हटा देंगे और जहाज की सफाई शुरू करेंगे. उन्होंने संक्रमण के स्रोत के बारे में जानकारी नहीं दी."

यह भी पढ़ें: Coronavirus: दिल्ली में 160 मीडियाकर्मियों की हुई जांच, कोई भी कोविड-19 से संक्रमित नहीं

विमान वाहक यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट के बाद किड कोविड-19 के प्रकोप के कारण बंदरगाह पर लौटने को मजबूर हुआ दूसरा यूएस नेवी शिप है." स्थानीय मीडिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया कि 26 वॉरशिप के चालक दल कोरोना वायरस से प्रभावित हुए हैं. हालांकि, उनमें से अधिकांश बंदरगाह में ही खड़े हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).