फिल्म '3 इडियट्स' में जॉय लोबो का रोल निभाने वाले अली फजल अपने इस किरदार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं
अभिनेता अली फजल का कहना है कि मौका मिलने पर वह '3 इडियट्स' और 'फुकरे' जैसी फिल्मों में अपने निभाए गए किरदार जॉय लोबो और जफर संग वक्त बिताना चाहेंगे. मैं '3 इडियट्स' में से जॉय लोबो को बुलाना पसंद करूंगा और उसे गले लगाऊंगा.
अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) का कहना है कि मौका मिलने पर वह '3 इडियट्स' (3 Idiots) और 'फुकरे' (Fukrey) जैसी फिल्मों में अपने निभाए गए किरदार जॉय लोबो और जफर संग वक्त बिताना चाहेंगे. एक काल्पनिक स्थिति पर विचार करते हुए उनसे ऐसे दो लोगों के बारे में पूछा गया, जिनके साथ वह वक्त बिताना चाहेंगे, तो इसके जवाब में अली ने आईएएनएस को बताया, "मैं '3 इडियट्स' में से जॉय लोबो (Joy Lobo) को बुलाना पसंद करूंगा और उसे गले लगाऊंगा.
मुझे लगता है कि उसने फिल्म में जब आत्महत्या की, उसे इसी एक चीज की जरूरत थी. वह बहुत दबाव में था और उसकी रचनात्मक विचारधारा को सुनने वाला कोई नहीं था. वह काफी कुछ बयां करना चाहता था, जो वह कर न सका और एक युवा छात्र के तौर पर उसने अपनी जिंदगी के एक बेहद दुखद चरण में 'गिव मी सम सनशाइन' (Give Me Some Sunshine) गाने को गाया. उसके सुसाइड करने से पहले मैं बस उसे बुलाकर गले लगाऊंगा और कहूंगा कि भाई, लोड मत ले, सब ठीक हो जाएगा." ये भी पढ़ें: अली फजल ने कहा: मिर्जापुर की टीम मेरे लिए घर जैसा
अली ने आगे कहा, "चूंकि मैं अकेले रहता हूं और झाड़ू, पोंछा, बर्तन जैसे घर के सारे कामकाज फिलहाल खुद ही संभाल रहा हूं, तो ऐसे में काफी बोरियत महसूस कर रहा हूं. इसलिए 'फुकरे' से जफर को भी आमंत्रित करना चाहता हूं और फिर मैं उसे गिटार बजाने और कविताएं बोलने के लिए कहूंगा! मैंने यखनीपुलाव बनाना भी सीखा है, तो मैं उसे यह व्यंजन बनाकर परोस भी सकता हूं!"
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

