बॉलीवुड

Coronavirus: शाहरुख खान का ऑफिस क्वारंटीन सेंटर में हुआ तब्दील, गौरी खान ने शेयर किया Video

सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपने ऑफिस की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसे कोरोना वायरस महामारी के बीच एक क्वारंटीन केंद्र में बदल दिया गया है.

Coronavirus: शाहरुख खान का ऑफिस क्वारंटीन सेंटर में हुआ तब्दील, गौरी खान ने शेयर किया Video
शाहरुख खान और गौरी खान (image Credit: File)

सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने अपने ऑफिस की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसे कोरोना वायरस महामारी (Pandemic Coronavirus) के बीच एक क्वारंटीन केंद्र में बदल दिया गया है.भारत में घातक कोरोनो वायरस के प्रकोप के प्रारंभिक चरण में, शाहरुख और गौरी ने अपने चार मंजिला निजी कार्यालय को कोरोनावायरस महामारी से बचाव के लिए क्वारंटीन केंद्र की रूप में उपयोग करने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को देने का वादा किया था.

अब, गौरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि निजी ऑफिस को क्वारंटीन केंद्र में कैसे बदल दिया गया है. यह काम गौरी की फर्म गौरी खान डिजाइन्स ने मीर फाउंडेशन के सहयोग से किया है. ये भी पढ़ें: COVID-19: शाहरुख खान-गौरी खान ने क्वारंटाइन के लिए दिया अपना पर्सनल ऑफिस, BMC ने ट्विटर पर की तारीफ

उन्होंने शेयर वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "इस ऑफिस को नया रूप दे दिया गया है. यह क्वारंटीन जोन है, जिसमें जरूरतमंदों को जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं. हमें कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक होकर मजबूती के साथ खड़े होना चाहिए."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).