टीवी

कनिका कपूर बनी Yahoo की सबसे ज्यादा सर्च की गई बॉलीवुड सेलेब्रिटी, रामायण सबसे लोकप्रिय टीवी शो

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किए गए बंद के दौरान लोगों की जिज्ञाया और रूझान की झलक याहू इंडिया पर की गई ऑनलाइन खोज में सामने आई. महामारी के कारण इस नए वायरस संबंधी खोजों में 427 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. लॉकडाउन होने के बाद सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रजनीकांत सबसे अधिक खोजे गए पुरुष सेलेब्स की सूची में सबसे ऊपर हैं.

कनिका कपूर बनी Yahoo की सबसे ज्यादा सर्च की गई बॉलीवुड सेलेब्रिटी, रामायण सबसे लोकप्रिय टीवी शो
कनिका कपूर और रामायण (Photo Credits: Twitter)

कोविड-19 (Covid-19) के प्रसार को रोकने के लिए किए गए बंद के दौरान लोगों की जिज्ञाया और रूझान की झलक याहू इंडिया (Yahoo India) पर की गई ऑनलाइन खोज में सामने आई. महामारी के कारण इस नए वायरस संबंधी खोजों में 427 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. खोजे गए शीर्ष कीवर्ड में कोविड-19, कोविड-19 अपडेट, कोविड-19 के लक्षण, कोविड-19 मौत की संख्या, कोविड-19 उपचार और कोविड-19 ट्रैकर थे.

लोगों ने 'भारत में लॉकडाउन', 'कोरोनोवायरस के लिए टीका', 'सामाजिक भेद' और 'कोरोनो वायरस के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन' (Hydroxychloroquine ) के लिए भी बडी संख्या में खोज हुईं. मलेरिया-रोधी दवा है जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने कोरोना वायरस संकट के खिलाफ लड़ाई में "गेम चेंजर" बताया, इसे भी इंटरनेट पर जमकर सर्च किया गया.

यह भी पढ़ें: रामायण में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया का शॉकिंग खुलासा, इस वजह से छोटे कपड़े और स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनकर नहीं की फिल्म

वहीं प्री-लॉकडाउन चरण के दौरान की बात करें तो अभिनेता प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सबसे ज्यादा सर्च की गईं महिला सेलिबटी बनीं, इसके बाद कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को सबसे ज्यादा सर्च किया गया. यह आंकडे तब बदल गए जब 'बेबीडॉल' गायिका कनिका कपूर लंदन से लौटीं और उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया. बाद में वो क्वारंटीन में न रहने के कारण आलोचना की शिकार भी हुईं.

लॉकडाउन होने के बाद सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रजनीकांत सबसे अधिक खोजे गए पुरुष सेलेब्स की सूची में सबसे ऊपर हैं. याहू की 'सर्च इन द लॉकडाउन' क्रोनिकल्स तुलना करती है कि लॉकडाउन से पहले और उसके दौरान भारत में उपयोगकतार्ओं ने क्या-क्या खोजें की थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).