Congress ने फर्जी खबरें फैला कर देश हित को पहुंचाया नुकसान- भाजपा
भारतीय जनता पार्टी ने देश के मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर फर्जी खबरें फैला कर देश हित को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस पर सीधा राजनीतिक हमला बोलते हुए यह कहा है कि कांग्रेस का चरित्र भारत को तोड़ने का रहा है और जब-जब बात देश हित की आई है, कांग्रेस ने फर्जी खबर फैलाई है.
नई दिल्ली, 15 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी ने देश के मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर फर्जी खबरें फैला कर देश हित को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस पर सीधा राजनीतिक हमला बोलते हुए यह कहा है कि कांग्रेस का चरित्र भारत को तोड़ने का रहा है और जब-जब बात देश हित की आई है, कांग्रेस ने फर्जी खबर फैलाई है. भाजपा ने आगे वर्ष 2020 के वाक्ये का जिक्र करते हुए कहा कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर कांग्रेस ने फर्जी खबर फैलाई कि निर्यात करने से देश में दवा की कमी हो जाएगी जबकि बाद में यह खबर सरासर झूठ साबित हुई.
भाजपा ने कोरोना महामारी के दौरान भी कांग्रेस पर झूठी खबरें फैलाते हुए देश हित को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया. भाजपा ने कोरोना महामारी के काल में, 2021 के एक वाक्ये का जिक्र करते हुए आगे कहा कि कोरोना वैक्सीन दूसरे देशों को देने पर भी कांग्रेस ने फर्जी खबरें फैलाई कि देश में वैक्सीन की कमी है और भारत दूसरे देशों को वैक्सीन का निर्यात कर रहा है. भाजपा ने कांग्रेस द्वारा फैलाई गई इस खबर को भी पूरी तरह से झूठ बताते हुए आगे कहा कि सच्चाई यह थी कि सिर्फ 278 दिन में ही भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया. यह भी पढ़ें : भाजपा ने मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज सिंह शाक्य को उतारा
दरअसल, भाजपा सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं. इस बीच उनकी यात्रा पर लगातार कटाक्ष करते हुए और आजादी के बाद की कई ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा लगातार कांग्रेस, कांग्रेस की पूर्व सरकारों और कांग्रेस के नेताओं पर यह आरोप लगा रही है कि कांग्रेस ने और उनके नेताओं ने हमेशा भारत को तोड़ने का काम किया है और देश की एकता, अखंडता और सम्मान को ठेस पहुंचाने का ही काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2022 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

