Amitabh Bachchan Tests COVID-19 Positive: अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
Amitabh Bachchan Tests COVID-19 Positive: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. 79 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लिखा, 'अभी-अभी मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरे इर्दगिर्द रहने वाले सभी लोग अपनी जांच जरूर कराएं.'
ये पहली बार नहीं है जब बिग बी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं. इससे पहले साल 2020 में वें, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहु ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या भी इससे संक्रमित पाए गए थे. बिग बी के अब एल दफा फिर कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आने के बाद उनके तमाम फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें गेट वेल सून का संदेश भी भेज रहे हैं.
देखें बिग बी का ये लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट:
4388 - I have just tested CoViD + positive .. all those that have been in my vicinity and around me, please get yourself checked and tested also .. 🙏
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 23, 2022
बता दें कि बिग बी इन दिनों अपने हिट गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे जो 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

