'उरी' एक्टर विक्की कौशल पर लगा लॉकडाउन नीयम तोड़ने का आरोप, सामने आई ये सच्चाई
बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए स्पष्ट किया कि उनके बारे में लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली खबरें निराधार हैं. दरअसल कौशल के बारे में यह खबरें सामने आई थी कि उन्होंने लॉकडाउन का पालन नहीं किया.
बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए स्पष्ट किया कि उनके बारे में लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली खबरें निराधार हैं. दरअसल कौशल के बारे में यह खबरें सामने आई थी कि उन्होंने लॉकडाउन (Lockdown) का पालन नहीं किया और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. इस पर अभिनेता ने अपने फैंस से अनुरोध किया कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें.
इसको लेकर उन्होंने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "मैंने लॉकडाउन का पालन नहीं किया और पुलिस ने पकड़ा, ये अफवाहें आधारहीन हैं. लॉकडाउन शुरू होने के बाद से मैंने अपने घर से बाहर कदम नहीं रखा है. मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें."
There are baseless rumours suggesting that I broke the lockdown and got pulled up by the cops. I've not stepped out of my house since the lockdown started. I request people not to heed the rumours. @MumbaiPolice
— Vicky Kaushal (@vickykaushal09) April 23, 2020
यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित को देखकर पहली बार धड़का था विक्की कौशल का दिल, सोशल मीडिया पर एक्टर ने किया खुलासा
इस ट्वीट में उन्होंने मुंबई पुलिस को भी टैग किया है. विक्की को तुरंत उन प्रशंसकों का समर्थन मिला, जिन्होंने उन पर इस मुद्दे पर भरोसा जताया है. उनके ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, "मुझे आप पर भरोसा है विक्की. मैं जानता था कि यह सब बकवास है. धन्यवाद." एक अन्य प्रशंसक ने कहा, "विक्की हमें आप पर भरोसा है. आप नियमों को नहीं तोड़ेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

