Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का केंद्र पर तंज, कहा-मुझे चाहिए प्रेस और प्रमुख संस्थानों की आजादी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उस बात को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि एक कमजोर विपक्ष के कारण केंद्र सरकार एकतरफा फैसले लेने में सक्षम हो रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा, "मुझे फ्री प्रेस दे दो और अन्य प्रमुख संस्थानों को आजाद कर दो, फिर तो यह (नरेंद्र मोदी) सरकार लंबे समय तक नहीं चलने वाली. राहुल ने इस बात को इंगित किया कि किसी भी देश में विपक्ष एक ढांचे के भीतर काम करता है, जिसमें मीडिया, न्यायिक प्रणाली और संस्थान शामिल हैं, जो लोगों की आवाज की रक्षा करते हैं.