देश

उत्तर प्रदेश: डॉक्टरों ने युवक के पेट से सुई, 3 इंच की कील और पेचकस निकाली

उत्तर प्रदेश में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवक के पेट में तीन इंच लंबी लोहे की कील, सिलाई मशीन की सुई और पेचकस पाई गई है. उन्नाव के भटवा गांव के रहने वाले 18 साल के करण को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई और उसे रविवार को लखनऊ कानपुरहाईवे पर स्थित एक मेडिकल फैसिलिटी ले लाया गया.

उत्तर प्रदेश: डॉक्टरों ने युवक के पेट से सुई, 3 इंच की कील और पेचकस निकाली
प्रतीकात्मक तस्वीर(Photo Credit: Pixabay)

उत्तर प्रदेश में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवक के पेट में तीन इंच लंबी लोहे की कील, सिलाई मशीन की सुई और पेचकस पाई गई है. उन्नाव के भटवा गांव के रहने वाले 18 साल के करण को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई और उसे रविवार को लखनऊ कानपुरहाईवे पर स्थित एक मेडिकल फैसिलिटी ले लाया गया. एक स्कैन के बाद, डॉक्टरों ने पेट में इन चीजों के होने का पता लगाया. यह भी पढ़ें: अहमदाबाद: डॉक्टर्स ने मरीज के शरीर से ऑपरेशन कर निकाले स्पार्क प्लग से लेकर स्प्रिंग तक 3.5 किलो मेटल के सामान

सोमवार को तीन घंटे की लंबी सर्जरी की गई, जिस दौरान डॉक्टरों ने लोहे के नुकीले औजार, तीन-तीन इंच की लोहे की 30 कील, एक कम धार वाला औजार, चार इंच लंबी लोहे की रॉड, सिलाई मशीन की चार सुई और एक पेचकस उसके पेट से निकाली. मरीज के पिता, कमलेश, ने डॉक्टरों को बताया कि करण मानसिक रूप से परेशान था और उन्हें नहीं पता था कि उसने इन चीजों को कैसे और कब निगल लिए. यह भी पढ़ें: पेट दर्द से जूझ रही थी महिला, ऑपरेशन करने पर निकला कुछ ऐसा जिसे देखकर दंग रह गए सब

उन्नाव के शुक्लागंज इलाके में एक निजी अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक राधा रमण अवस्थी ने कहा कि ऑपरेशन सफल रहा. उन्होंने कहा, "रोगी मानसिक रूप से बीमार प्रतीत होता है. उसने हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया कि लोहे के औजार उसके पेट में कैसे प्रवेश कर गए. उसके सेप्सिस के संपर्क में आने की आशंका है, इसलिए अगले सात दिन महत्वपूर्ण होंगे. हम चौबीसों घंटे उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).