क्रिकेट

IPL-13: मुम्बई इंडियंस ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

मुम्बई इंडियंस ने यहां के शेख जाएद स्टेडियम में मंगलवार को राजस्थान रायल्स के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 20वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही मुम्बई इंडियंस का यह छठा मैच है जबकि स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में खेल रही राजस्थान रॉयल्स का पांचवां मैच है।

IPL-13: मुम्बई इंडियंस ने  जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला
मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स (File Photo)

अबू धाबी: मुम्बई इंडियंस (Mumbai indians)  ने यहां के शेख जाएद स्टेडियम में मंगलवार को राजस्थान रायल्स (Rajasthan Royals)  के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 20वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  की कप्तानी में खेल रही मुम्बई इंडियंस का यह छठा मैच है जबकि स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में खेल रही राजस्थान रॉयल्स का पांचवां मैच है.

मुम्बई ने पांच में से तीन मैच जीते हैं जबकि दो में उसे हार मिली है। वह छह अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भी छह अंक हैं लेकिन मुम्बई का नेट रनरेट बेहतर है. यह भी पढ़े: MI vs RR, IPL 2020 Live Cricket Streaming: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले को न करें मिस, मैच को Disney+Hotstar पर देखें लाइव

दूसरी ओर, राजस्थान ने दो मैच जीते हैं और इतने ही गंवाए हैं। उसके खाते में चार अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).