देश

गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, IPL मैच पर सट्टा लगाते 2 गिरफ्तार

रुग्राम पुलिस ने संयुक्त अरब अमीरात में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोग दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच हुए मैच पर सट्टा लगा रहे थे

गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  IPL मैच पर सट्टा लगाते 2 गिरफ्तार
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) ने संयुक्त अरब अमीरात में जारी इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) के 13वें सीजन के मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन (Spokesperson Subhash Boken) के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोग दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच हुए मैच पर सट्टा लगा रहे थे.

दोनों को सेक्टर-50 स्थित वाटिका सिटी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम में बसई गांव निवासी राकेश और नितिन के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).