Bigg Boss 14: पवित्रा पुनिया ने की पारस छाबड़ा की आलोचना, बिग बॉस के घर में कही ऐसी बात
विवादास्पद रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन की प्रतिभागी पवित्रा पुनिया ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और 'बिग बॉस 13' में घर के सदस्य रह चुके पारस छाबड़ा पर बात की है. पारस बिग बॉस के घर में रहते हुए कई बार पवित्रा के बारे में बात की थी. चूंकि अब वह भी उसी घर मे हैं, ऐसे में क्या वह पारस की उन पर प्रतिक्रियाओं पर पलटवार करेंगी?
विवादास्पद रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन की प्रतिभागी पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में घर के सदस्य रह चुके पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) पर बात की है. पारस बिग बॉस के घर में रहते हुए कई बार पवित्रा के बारे में बात की थी. चूंकि अब वह भी उसी घर मे हैं, ऐसे में क्या वह पारस की उन पर प्रतिक्रियाओं पर पलटवार करेंगी?
इस पर पवित्रा ने कहा, "'बिग बॉस 13' के वक्त सारी चीजें सुनने के दौरान मैंने कुछ भी नहीं कहा था. जब उसने घर पर रहकर इस तरह की बातें की थी, मैंने कोई जवाब नहीं दिया था. मैं अब भी कुछ नहीं कहूंगी. मेरे लिए जिन लोगों का अस्तित्व ही नहीं है, उन पर मैं भला क्या कहूं?" यह भी पढ़े: Paras Chhabra on Pavitra Punia: बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा का बयान कहा- पवित्रा पुनिया ने मुझसे छुपाई थी अपनी शादी की बात!
पवित्रा का यह जरूर कहना है कि शो पर उनका नाम लिया जाना, उन्हें पसंद नहीं आया. किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि पारस उस वक्त उनकी गर्लफ्रेंड रहीं आकांक्षा पुरी की इज्जत नहीं करता था. उनका उनकी जिंदगी में कोई वजूद ही नहीं है. पवित्रा ने आईएएनएस को बताया, "नहीं, यह ठीक नहीं है. जिसने इतना किया उसके लिए वह सगा नहीं हो पाया, तो ऐसे इंसान के लिए कमेंट क्या करना है."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

