Radhika Apte: 'अंधाधुन' में अपने जैसों संग काम का मौका मिला : राधिका आप्टे
आज से दो साल पहले अक्टूबर महीने में रिलीज हुई फिल्म 'अंधाधुन' अभिनेत्री राधिका आप्टे के लिए हमेशा खास बनी रहेगी. उनका कहना है कि इस फिल्म में उन्हें अपनी जैसी विचारधारा रखने वाले लोगों संग काम करने का मौका मिला है.
आज से दो साल पहले अक्टूबर महीने में रिलीज हुई फिल्म 'अंधाधुन' (Andhadhun) अभिनेत्री राधिका आप्टे (Radhika Apte) के लिए हमेशा खास बनी रहेगी. उनका कहना है कि इस फिल्म में उन्हें अपनी जैसी विचारधारा रखने वाले लोगों संग काम करने का मौका मिला है. राधिका ने कहा, "'अंधाधुन' हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी. इसने मुझे अपनी जैसी विचारधारा रखने वाले सहकर्मियों के साथ काम करने का मौका दिया, जिन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया और काम की दिशा में आगे बढ़ने में मेरी मदद की.
श्रीराम राघवन (जैसे निर्देशक और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) जैसे सह-कलाकार के साथ काम करना सीखने का एक बेहतरीन अनुभव है." 'अंधाधुन' को पिछले साल सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. यह भी पढ़े: राधिका आप्टे कोरोनावायरस के बीच बहुत कुछ मिस कर रहीं
आयुष्मान भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे जा चुके हैं. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की इन श्रेणियों में सर्वोत्तम आना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में राधिका 'ए कॉल टू स्पाई' में नजर आएंगी. इसमें वह नूर इनायत खान के किरदार में नजर आएंगी, जो वास्तविक जिंदगी में एक जासूस रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

