Coronavirus Cases in India Update: भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 73,272 नए मामले दर्ज, एक दिन में 926 संक्रमितों की हुई मौत
भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही और 926 मौतें दर्ज की गई हैं. नए मामलों के साथ संक्रमण की कुल संख्या 69,79,423 हो गई. शनिवार को यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से मिली. जिसमें 39,732 मौतें भी शामिल हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली हैं.