विदेश

Coronavirus Cases in Italy: इटली में कोरोना के 5732 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 343,770

इटली में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,372 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 343,770 तक पहुंच गई. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अगस्त के मध्य तक, संक्रमण दर स्थिर रही, यहां तक कि उस समय यूरोप के अन्य हिस्सों में यह बढ़ रहा था.

Coronavirus Cases in Italy: इटली में कोरोना के 5732 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 343,770
कोरोना से जंग (Photo Credits: Facebook)

रोम, 10 अक्टूबर: इटली में 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 5,372 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 343,770 तक पहुंच गई. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अगस्त के मध्य तक, संक्रमण दर स्थिर रही, यहां तक कि उस समय यूरोप के अन्य हिस्सों में यह बढ़ रहा था. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले तीन दिनों में, देश की संक्रमण दर में उछाल देखने को मिला है.

मंगलवार को 2,676, बुधवार को 3,678 और गुरुवार को 4,458 मामले सामने आए जबकि शुक्रवार को 5,372 मामले दर्ज हुए. पिछले हफ्ते से, इतालवी सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों के सिफारिशों के आधार पर एक बार फिर प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना के मामले 3.68 करोड़ के करीब, अब तक 1,066,861 संक्रमितों की हुई मौत

किसी भी सार्वजनिक इमारत में प्रवेश करने से पहले मास्क पहनना जरूरी और शरीर के तापमान नियंत्रण की जांच करना शामिल है. इतालवी समाचार रिपोटरें ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा कि अगला कदम बार और जिम्नेजिअम को बंद करना हो सकता है. लेकिन महीने भर पहले फिर से खुले स्कूलों के फिलहाल खुले रहने की उम्मीद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).