Bihar Assembly Elections 2020: पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- बिहार भारत का सम्मान और स्वाभिमान; कुछ लोग फिर ललचाई नजरों से देख रहे हैं
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उतर आए. रोहतास के डेहरी में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को देश का स्वभिमान, सम्मान बताते हुए कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन सभी सर्वे बता रहे हैं, कि फिर से राजग सरकार ही आएगी.