क्रिकेट

IPL 2020: प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर को जीत की जरुरत

कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और उसकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें पूरी तरह से बरकरार हैं. इन संभावनाओं को और मजबूत करने के लिए दो बार की विजेता टीम को शनिवार शेख जाएद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत चाहिए होगी.

IPL 2020: प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर को जीत की जरुरत
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और उसकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें पूरी तरह से बरकरार हैं. इन संभावनाओं को और मजबूत करने के लिए दो बार की विजेता टीम को शनिवार शेख जाएद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत चाहिए होगी. दोनों टीमों के बीच हुए इससे पहले मैच में दिल्ली को जीत मिली थी. इन दोनों के पिछले मैचों की बात की जाए तो, कोलकाता को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने हराया था और दिल्ली को किंग्स इलेवन पंजाब ने. दिल्ली के लिए यह हार नई थी क्योंकि इस सीजन दिल्ली की टीम जिस तरह की फॉर्म में है वह अधिकतर मैच जीतती आई है.

उसकी बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग सभी फॉर्म में हैं. तीनों एक दूसरे का अच्छे से साथ दे रहें हैं. शिखर धवन ने पिछले मैच में शतक जमाया था. वह लीग के इतिहास में लगातार दो शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बने. दिल्ली और धवन दोनों ही उम्मीद करेंगे कि यह आंकड़ा लगातार तीन शतक का हो. कप्तान श्रेयस अय्यर भी फॉर्म में हैं. पृथ्वी शॉ से भी एक बड़ी पारी का इंतजार होगा. वह पिछले कुछ मैचों से चल नहीं पा रहे हैं. मार्कस स्टोयनिस ने इस सीजन दिल्ली के लिए बतौर फिनिशर बेहतरीन काम किया है. हालांकि वह पिछले दो मौकों पर विफल रहे हैं, अब वह भी अपने पुराने रंग में लौटने को बेसब्र होंगे.

यह भी पढ़ें- CSK vs MI 41st IPL Match 2020: शारजाह में मुंबई की सधी गेंदबाजी, चेन्नई ने बनाए 114 रन

स्टोयनिस के अलावा दिल्ली के पास शिमरन हेटमायेर भी हैं और वह भी निचले क्रम में अच्छा योगदान दे रहे हैं. गेंदबाजी में भी दिल्ली की टीम बेहतरीन कर रही है. पिछले मैच में एनरिक नॉर्खिया के स्थान पर डेनियल सैम्स को मौका दिया गया था और वह प्रभावी रहे. इस मैच में नार्खिया खेलेंगे या नहीं, यह पता नहीं हैं, दिल्ली ने उन्हें बाहर रखने के संदर्भ में जानकारी नहीं थी कि वह चोट के कारण बाहर हैं या उन्हें आराम दिया गया है. वैसे कैगिसो रबादा और नॉर्खिया की जोड़ी ने दिल्ली को काफी सफलता दिलाई है. अब देखने यह होगा कि टीम डेनियल के साथ ही जाती है या नॉर्खिया को वापस बुलाती है.

स्पिन में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल कोलकाता के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं. वहीं जहां तक कोलकाता की बात है, तो आंद्रे रसेल की चोट उसके लिए चिंताजनक है. वह पिछले मैच में नहीं खेले थे. सुनील नरेन को भी टीम में मौका नहीं मिला था. दिल्ली के खिलाफ अगर यह दोनों खिलाड़ी खेलते हैं तो कप्तान इयोन मोर्गन को बाकी तीन विदेशी खिलाड़ियों के चयन के लिए दिमाग खपाना पड़ेगा. रसेल चोटिल रहते हैं तो मोर्गन को ज्यादा पेरशानी नहीं होगी. वह अगर नरेन को खेलाना चाहते हैं तो फिर पिछले मैच में खेलने वाले टॉम बेंटन को बाहर जाना होगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला सनराइजर्स हैदरबाद के साथ

गेंदबाजी में टीम के युवा खिलाड़ियों ने बहुत प्रभावित किया है, चाहे वह शिवम मावी हों या प्रसिद्ध कृष्णा या कमलेश नागरकोटी. पैट कमिंस पर कोलकाता ने इस सीजन भारी भरकम रकम खर्च की है, लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं. कोलकाता उम्मीद करेगी की टेस्ट का नंबर-1 गेंदबाज टी-20 की इस सबसे बड़ी लीग में अपना कमाल दिखाए. नरेन के खेलन न खेलने का कुलदीप यादव पर असर पड़ेगा क्योंकि नरेन आते हैं तो कुलदीप को बाहर जाना होगा. पिछले मैच में टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी. बेंगलोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को 84 रनों पर ही ढेर कर दिया था.

यहां टीम को पिछले प्रदर्शन को भूल दोबारा खड़े होने की जरूरत है, और जरूरत है शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, मोर्गन और दिनेश कार्तिक को अपने बल्ले से रन बरसाने की.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में अबतक किन 10 खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे बड़े छक्के

टीमें (संभावित):

कोलकाता नाइट राइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, लॉकी फग्र्यूसन, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वॉरियर,कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, सिद्देश लाड, पैट कमिंस, टॉम बेंटन, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, एम. सिद्धार्थ, निखिल नाइक, क्रिस ग्रीन.

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल,, ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस, कीमो पॉल, आवेश खान, हर्षल पटेल, कैगिसो रबादा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2020 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).