Khadi Became Brand In Mexico: सादगी की पहचान खादी आज मैक्सिको में बनी 'ओहाका खादी' ब्रांड- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हम लोकल के लिए वोकल हो रहे हैं तो दुनिया भी हमारे लोकल प्रोडक्ट्स की फैन (प्रशंसक) हो रही है. हमारे कई लोकल प्रोडक्ट्स में ग्लोबल होने की बहुत बड़ी शक्ति है. जैसे एक उदाहरण है-खादी का. लम्बे समय तक खादी, सादगी की पहचान रही है, लेकिन, हमारी खादी आज, इको-फ्रेंडली फैब्रिक के रूप में जानी जा रही है.