Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में 13 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा क्षेत्र में एक 13 वर्षीय लड़के द्वारा पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. खागा स्टेशन हाउस ऑफिसर आर के सिंह ने कहा, "13 वर्षीय बच्चे के खिलाफ शनिवार को शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज किया गया, जिसने कथित रूप से एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. हमने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
- लखनऊ: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर जिले (Fatehpur District) के खागा क्षेत्र में एक 13 वर्षीय लड़के द्वारा पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. खागा स्टेशन हाउस ऑफिसर आर के सिंह ने कहा, "13 वर्षीय बच्चे के खिलाफ शनिवार को शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज किया गया, जिसने कथित रूप से एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. हमने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
परिवार के सदस्यों का कहना है कि बच्ची अपने घर के समीप खेल रही थी, तभी आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. यह भी पढ़े: Sirohi Rape & Murdered Case: राजस्थान के सिरोही में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार
एफआईआर के अनुसार, घटना शनिवार को अपराह्न् 2 बजे के आसपास हुई। स्थानीय लोगों ने मामला आपस में सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2020 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

