क्रिकेट

IPL 2020: BCCI ने जारी किया आईपीएल प्लेऑफ का कार्यक्रम, दुबई में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

आईपीएल के 13वें सीजन का फाइनल 10 नवंबर को दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने रविवार को आईपीएल के मौजूदा सीजन के प्लेऑफ का कार्यक्रम जारी कर दिया है. दुबई पांच नवंबर को पहले क्वालीफायर की मेजबानी करेगा.

IPL 2020: BCCI ने जारी किया आईपीएल प्लेऑफ का कार्यक्रम, दुबई में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
बीसीसीआई (Photo Credits: Wikimedia Commons)

IPL 2020: आईपीएल के 13वें सीजन का फाइनल 10 नवंबर को दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने रविवार को आईपीएल के मौजूदा सीजन के प्लेऑफ का कार्यक्रम जारी कर दिया है. दुबई पांच नवंबर को पहले क्वालीफायर की मेजबानी करेगा. इसके बाद एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर अबू धाबी में छह नवंबर और आठ नवंबर को खेला जाएगा. यह सभी मैच भारतीय समयनुसार 7:30 बजे से शुरू होंगे.

महिला टी-20 चैलेंज चार से नौ नवंबर के बीच शारजाह में आयोजित किए जाएंगे. सुपरनोवाज, वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स चार, पांच और सात नवंबर को राउंड रोबिन प्रारूप में तीन मैच खेलेंगी.

पहला, तीसरा और फाइनल मैच शाम 7:30 बजे खेले जाएंगे. दूसरा मैच दिन में 3:30 बजे खेले जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2020 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).