RCB vs CSK 44th IPL Match 2020: बैंगलोर के खिलाफ मिली जीत के बाद MS Dhoni ने कहा- यह हमारे लिए परफेक्ट मैच था
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल-13 अच्छा नहीं रहा है. टीम लीग में पहली बार प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है और इस सीजन उसका प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा, हालांकि रविवार को तीन बार की विजेता ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हरा दिया.
RCB vs CSK 44th IPL Match 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल-13 अच्छा नहीं रहा है. टीम लीग में पहली बार प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है और इस सीजन उसका प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा, हालांकि रविवार को तीन बार की विजेता ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हरा दिया. इस मैच में टीम के प्रदर्शन ने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को खुश किया और धोनी ने इसे परफेक्ट मैच बताया है. चेन्नई ने बेंगलोर को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 145 रनों पर रोक दिया और फिर 18.4 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
मैच के बाद धोनी ने कहा, "मुझे लगता है कि यह हमारे परफेक्ट मैचों में से एक. हर कुछ प्लान के मुताबिक गया. हमने अपने प्लान को भी अच्छे से लागू किया. हम लगातार विकेट लेते रहे और उन्हें ऐसे टोटल पर रोक दिया जो पार स्कोर से कम था."
यह भी पढ़ें- IPL 2020: BCCI ने जारी किया आईपीएल प्लेऑफ का कार्यक्रम, दुबई में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
उन्होंने कहा, "विकेट थोड़ी धीमी थी. हमारे स्पिनरों ने अच्छा काम किया. हम बल्लेबाजी में ज्यादा निरंतर नहीं रहे. आज हमें शुरुआत भी अच्छी मिली. ऋतुराज ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने वह शॉट्स खेले जो वह खेल सकते हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2020 10:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

