बॉलीवुड

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने डांसर के संघर्ष को लेकर की बात कहा, मैं यह दिल से करना चाहती हूं

अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही का कहना है कि नृत्य कला का एक अहम रूप है और इसकी महत्ता को और अधिक स्वीकार किए जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा, "मैं यह दिल से करना चाहती हूं, क्योंकि मुझे पता है कि एक डांसर बनने का संघर्ष क्या होता है.

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने डांसर के संघर्ष को लेकर की बात कहा, मैं यह दिल से करना चाहती हूं
नोरा फतेही (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) का कहना है कि नृत्य कला का एक अहम रूप है और इसकी महत्ता को और अधिक स्वीकार किए जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा, "मैं यह दिल से करना चाहती हूं, क्योंकि मुझे पता है कि एक डांसर बनने का संघर्ष क्या होता है. नृत्य कला का एक अहम रूप है, लेकिन कभी-कभार मैं यह समझ ही नहीं पाती हूं कि इसकी महत्ता को जिस रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए, वैसा क्यों नहीं है."

डांसर्स को अक्सर मिलती सराहना, स्वीकृति और पहचान में कमी पर निराशा व्यक्त करते हुए नोरा कहती हैं, "हमारे सामने जितने भी बड़े-बड़े आइकॉन रहे हैं, वे सभी दिग्गज डांसर रहे हैं. माइकल जैक्सन, बियोन्से, जेनेट जैक्सन, ये सभी स्टेज पर आते ही कमाल कर देते हैं. प्रभु देवा के मूव्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि ये लोग जैसा करते हैं, ये लगभग असंभव हैं. यह किसी आम आदमी के बस की बात नहीं है." यह भी पढ़े: Bigg Boss 14 Update: नोरा फतेही ने ‘गर्मी’ सॉन्ग पर घरवालों को कराया डांस, शार्दुल पंडित और नैना सिंह के बीच हुआ झगड़ा, देखें Video

काम की बात करें, तो नोरा फिलहाल अपने हालिया म्यूजिक वीडियो 'नाच मेरी रानी' की सफलता का आनंद उठा रही हैं. आने वाले समय में वह 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी।

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2020 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).