Shah Rukh Khan Donates Masks: केरल में कोरोना वायरस के 7,007 नए मामले आए सामने, शाहरुख खान ने राज्य में डोनेट किये मास्क!
केरल में बुधवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 7,007 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. वहीं बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने इस राज्य को 20,000 एन-95 मास्क डोनेट किए हैं. बुधवार को प्राप्त सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में इस दौरान 7,252 लोग कोरोना से उबर चुके हैं, जिससे राज्य में वायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,22,410 हो गई है.