Bihar Assembly Election Results 2020: दलाई लामा ने नीतीश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई दी
तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा ने बुधवार को नीतीश कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव में उनके गठबंधन की सफलता के लिए बधाई दी है. दलाई लामा ने एक पत्र में कहा, "मैं दिल से आपकी दोस्ती की सराहना करता हूं, साथ ही आपने बिहार के मेरे दौरे के दौरान खासकर के बोधगया में मेरे दौरे के दौरान, मेरा जो आतिथ्य सत्कार किया, मैं उसकी भी सराहना करता हूं। बोधगया में हाल के वर्षो में मेरा काफी आना जाना रहा है."
धर्मशाला, 11 नवंबर. तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा ने बुधवार को नीतीश कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव में उनके गठबंधन की सफलता के लिए बधाई दी है. दलाई लामा ने एक पत्र में कहा, "मैं दिल से आपकी दोस्ती की सराहना करता हूं, साथ ही आपने बिहार के मेरे दौरे के दौरान खासकर के बोधगया में मेरे दौरे के दौरान, मेरा जो आतिथ्य सत्कार किया, मैं उसकी भी सराहना करता हूं। बोधगया में हाल के वर्षो में मेरा काफी आना जाना रहा है."
उन्होंने कहा, "मैं प्राचीन भारतीय विचारधारा में रुचि के पुनरुद्धार को बढ़ावा देने के मेरे प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए भी आपको धन्यवाद देना चाहूंगा, जो कि नालंदा की ऐतिहासिक परंपरा में स्पष्ट रूप से व्यक्त किया गया है और यह पूर्व में चमकता सूरज जैसा है." यह भी पढ़ें-Bihar Assembly Election Results 2020: NDA को बहुमत मिलने पर CM नीतीश कुमार का पहला ट्वीट, पीएम मोदी के लिए कही ये बात
ANI का ट्वीट-
The Dalai Lama writes to Nitish Kumar to congratulate him on the victory of his alliance in Bihar State Assembly Election.
“I pray you will be successful in meeting whatever challenges lie ahead in fulfilling hopes & aspirations of the people of Bihar,” he wrote. (File pic) pic.twitter.com/WWHoGXXsIg
— ANI (@ANI) November 11, 2020
धर्मगुरू ने कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि बिहार के लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं को पूरा करने में जो भी चुनौतियां आएंगी, उसका आप सफलतापूर्वक सामना करेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2020 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

