टीवी

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य ने दिशा परमार के साथ डेटिंग की बात को कबूल किया

बिग बॉस 14 के प्रतिभागी राहुल वैद्य ने शो में अभिनेत्री दिशा परमार के साथ अपने प्यार का इजहार किया है. बुधवार को दिशा का जन्मदिन है और राहुल ने इस खास दिन पर नेशनल टेलीविजन पर उनके लिए प्यार का इजहार किया है.

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य ने दिशा परमार के साथ डेटिंग की बात को कबूल किया
दिशा परमार और राहुल वैद्य (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के प्रतिभागी राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने शो में अभिनेत्री दिशा परमार (Disha Parmar) के साथ अपने प्यार का इजहार किया है. बुधवार को दिशा का जन्मदिन है और राहुल ने इस खास दिन पर नेशनल टेलीविजन पर उनके लिए प्यार का इजहार किया है. विवादास्पद रियलटी शो के हालिया प्रोमो में राहुल दिशा के बारे में बात करते दिख रहे हैं और वह कैमरे के सामने मुखातिब होकर घुटने के बल बैठे हुए हैं. उनके टीशर्ट पर 'मैरी मी' लिखा हुआ है.

राहुल इस वीडियो क्लिप में कहते हैं, "मेरी जिंदगी में एक लड़की है, जिसे मैं बीते दो सालों से जानता हूं. उसका नाम दिशा परमार है. मैं इतना नर्वस कभी नहीं हुआ था। मुझे लगता है कि तुम इस दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो. क्या तुम मुझसे शादी करोगी? मैं वर्षो से तुम्हारे जवाब का इंतजार कर रहा हूं." यह भी पढ़े: Bigg Boss 14 October 30 HIGHLIGHTS: एजाज खान बने नए कैप्टन, बिग बॉस ने पलट दिया घर का सीन 

राहुल वैद्य की लेडी लव दिशा परमार की बात करें तो दिशा दिल्ली की रहनेवाली हैं. दिशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप से की. मॉडलिंग के बाद दिशा ने महज 17 साल की उम्र में ही राजश्री प्रोडक्शन का पोप्युलर शो 'प्यार का दर्द हैं मीठा मीठा प्यारा प्यारा' से टीवी सीरियल्स में अपना डेब्यू किया था. सीरियल खत्म होने के बाद दिशा ने टेलीविजन से दूरी बना ली. फिर 3 साल के बाद जी टीवी का शो 'वो सपना सा' से दोबारा वापसी की. वहीं राहुल वैद्य की बात करें तो राहुल ने इंडियन आइडल शो से लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).