Malaysia: मलेशियाई प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासीन ने संसद में बहुमत खोने के बाद इस्तीफा दिया
मलेशिया के राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह के साथ एक बैठक के बाद उन्होंने कहा कि इसके साथ, मैंने बहुमत खो दिया है. इसलिए, प्रधान मंत्री के रूप में मेरी वैधता को संसद में निर्धारित करने की कोई आवश्यकता नहीं है. एक अलग घोषणा में, नेशनल पैलेस ने पुष्टि की कि सुल्तान अब्दुल्ला ने मुहीद्दीन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.