देश

Bihar: बिहार में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, सिरफिरे दामाद पर हत्या का आरोप

आरोप है कि मुबारक अली पहले अपने ससुराल भीखाबांध में ही रहकर ऑटो चलाता था, उसके बाद वह यहां से चला गया. आठ दिन पूर्व एक बार फिर वह यहां आया था. रविवार की देर रात किसी बात को लेकर दामाद से सास और ससुर का विवाद हुआ. उसके बाद दामाद ने धारदार हथियार से वार कर ससुर, सास और पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया.

Bihar: बिहार में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, सिरफिरे दामाद पर हत्या का आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

सीवान: बिहार (Bihar) के सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या (Murder) कर दी गई है. आरोप है कि एक सिरफिरे ने अपने ही सास, ससुर और पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस (Police) इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दरौंदा के भीखाबांध गांव के कुम्हरा टोला में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई. Bihar Flood: बिहार के 15 जिलों की 20 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित, 7 की मौत

आरोप है कि मुबारक अली पहले अपने ससुराल भीखाबांध में ही रहकर ऑटो चलाता था, उसके बाद वह यहां से चला गया. आठ दिन पूर्व एक बार फिर वह यहां आया था. रविवार की देर रात किसी बात को लेकर दामाद से सास और ससुर का विवाद हुआ. उसके बाद दामाद ने धारदार हथियार से वार कर ससुर, सास और पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया.

दरौंदा के थाना प्रभारी अजीत कुमार ने आईएएनएस को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. मृतकों मृतकों में अलसेन साई (75), नजमा खातून (70) और नसीमा खातून (30) शामिल है.

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक सही जानकारी नहीं मिल पाया है.  हत्या का कारण पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2021 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).