Uttar Pradesh COVID-19 Update: उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 06 करोड़ 92 लाख 84 हजार 717 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है. विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 36 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए. 294 लोग घर पर उपचाराधीन हैं. प्रदेश में अब तक 16 लाख 85 हजार 761 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना (Coronavirus) की रफ्तार थमने लगी है. आज 17 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज शेष नहीं है. प्रदेश के 17 जनपदों अलीगढ़ (Aligarh), अमेठी (Amethi), बलिया (Ballia), बांदा (Banda), बहराइच (Bahraich), बिजनौर (Bijnor), चित्रकूट (Chitrakoot), देवरिया (Deoria), फरुर्खाबाद (Farrukhabad), फिरोजाबाद (Firozabad), हरदोई (Hardoi), हाथरस (Hathras), कासगंज (Kasganj), कौशाम्बी (Kaushambi), महोबा (Mahoba), संतकबीरनगर (Santkabirnagar) और शामली (Shamli) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है. यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं. औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है. Uttar Pradesh: अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में सेंधमारी बेहद गंभीर मसला
विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 89 हजार 744 सैम्पल की टेस्टिंग में 62 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 13 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए. वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 419 रह गई है. यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है. थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 06 करोड़ 92 लाख 84 हजार 717 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है. विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 36 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए. 294 लोग घर पर उपचाराधीन हैं. प्रदेश में अब तक 16 लाख 85 हजार 761 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं.
राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाहकार समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप आज से माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी क्षमता के साथ भौतिक रूप से पठन-पाठन प्रारंभ हो रहा है. सभी जगह कक्षाएं दो पाली में चलें. कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए. रक्षाबंधन के उपरांत 23 अगस्त से 6वीं से 8वीं तक तथा 1 सितंबर से कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ करने पर विचार किया जाए.
टीकाकरण की प्रक्रिया को और तेज करने की जरूरत है. यूपी एक मात्र राज्य है, जहां अब तक 05 करोड़ 74 लाख 39 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है. 4 करोड़ 82 लाख 53 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है. राज्य में अब तक 92 लाख से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज प्राप्त कर चुके हैं. इस स्थिति को और बेहतर करने की आवश्यकता है.
मुख्यमंत्री योगी ने जनपद लखनऊ के बालूअड्डा क्षेत्र में दूषित जल के सेवन से बीमार हुए लोगों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल निर्देश दिए हैं. यह सुखद है कि 36 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं. यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में कहीं भी इस घटना की पुनरावृत्ति न हो.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा प्रदेश के नौ जनपदों में स्थापित कराये जा रहे मेडिकल कॉलेजों का परीक्षण कर लिया गया है. एनएमसी की अनुमति के उपरांत इन मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि बिजली बिल में ओवरबिलिंग की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए. बिजली बिल बकाए के नाम पर एक भी उपभोक्ता का उत्पीड़न न हो. लोगों की शिकायतों का समाधान करते हुए उन्हें समय पर बिल भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2021 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

