Assembly Elections 2022: 'बिजली हाफ-पानी माफ' के सहारे 7 राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलावर को गोवा में कहा, गोवा में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, पुराने बिल माफ किए जाएंगे, बेरोजगारों को 3000 रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा और सरकारी नौकरियों पर गोवा के बच्चों का अधिकार होगा. किसानों को फ्री बिजली दी जाएगी. मैं जनता का आदमी हूं, आम आदमी का दर्द समझता हूं.