World Health Organization : अब 185 देशों में फैल चुका है डेल्टा कोविड वैरिएंट
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि डेल्टा कोविड वैरिएंट संक्रामक वायरस का वर्तमान प्रमुख प्रकार है, जिसकी मौजूदगी 185 देशों में दर्ज की गई है. वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ने मंगलवार को अपने साप्ताहिक महामारी विज्ञान अपडेट में कहा, डेल्टा वैरिएंट में अब नमूना संग्रह तिथि (15 जून -15 सितंबर, 2021 के बीच) के साथ जीसैड यानी जीआईएसएआईडी को प्रस्तुत किए गए अनुक्रमों का 90 प्रतिशत हिस्सा है.