Bihar: राजस्थान से पटना आई महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, 2 गिरफ्तार
राजस्थान के कोटा से पटना पहुंची एक महिला को अगवा कर तीन दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
पटना: राजस्थान के कोटा से पटना पहुंची एक महिला को अगवा कर तीन दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मोतिहारी की रहने वाली महिला अपने पति के साथ राजस्थान के कोटा में रहती थी। चार दिन पहले वह अपनी चार साल की बच्ची के साथ ट्रेन से पटना पहुंची.
आरोप है कि चार लड़कों ने महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर पहले उसे बेहोश किया और बेहोश होने के बाद उसे ऑटो से फतुहा ले गये। यहां लड़कों ने उसे गौरीचक के सुडीहा गांव के पास एक सुनसान गोदाम पर ले गए और उसे बंधक बना लिया. यह भी पढ़े: Gangrape in Buxar: बिहार के बक्सर में युवती से गैंगरेप के बाद बेटे की हत्या का आरोप, 1 आरोपी गिरफ्तार
आरेाप है कि महिला को तीन दिनों तक बंधक बना रखा गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इससे महिला की स्थिति काफी खराब हो गई। लड़कों को जब लगा कि महिला की हालत खराब हो रही है, तब पीड़ित महिला को फतुहा फोरलेन ओवरब्रिज के पास महिला और उसकी बच्ची को छोड़ दिया गया. फतुहा पुलिस ने महिला को बदहवाश स्थिति में बरामद किया और उसे थाने ले आई.
फतुहा के थाना प्रभारी मनोज कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर सोमवार को फतुहा थाने में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें पीड़ित ने संतोष कुमार समेत उसके चार दोस्तों को नामजद आरोपी बनाया है.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए पटना भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2021 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

