देश

Jammu and Kashmir : श्रीनगर एयरपोर्ट रोड पर आईईडी को निष्क्रिय किया गया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में श्रीनगर-एयरपोर्ट रोड पर सुरक्षा बलों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया और उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया.

Jammu and Kashmir : श्रीनगर एयरपोर्ट रोड पर आईईडी को निष्क्रिय किया गया
भारतीय सेना के जवान (Photo Credits: IANS)

श्रीनगर, 21 सितम्बर : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बडगाम जिले में श्रीनगर-एयरपोर्ट रोड पर सुरक्षा बलों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया और उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया.

पुलिस ने कहा कि सोमवार देर शाम बडगाम जिले के गोगोई इलाके में श्रीनगर-एयरपोर्ट रोड पर एक आईईडी का पता चला. "क्षेत्र को खाली करा दिया गया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया." यह भी पढ़ें : 9/11 Terrorist Attacks: हमें 9/11 आतंकवादी हमलों को भूलना नहीं चाहिए- भारत

पुलिस ने कहा, "बिना किसी नुकसान के आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2021 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).