Team India के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात
27 वर्षीय अय्यर ने कहा कि वह राहुल को एक कप्तान के रूप में पसंद करते हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में गेंदबाजी करने का मौका दिया. ऑफ स्पिनर ने अपने 3 ओवर में 21 रन दिए थे. उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा, उन्होंने मुझे तीन ओवर की गेंदबाजी दी, जो पहले किसी कप्तान ने नहीं की थी. तो हां, वह मेरा पसंदीदा कप्तान है."