Amarnaath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए 6,440 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना
6,440 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शुक्रवार को जम्मू शहर के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ. अधिकारियों ने कहा, "भगवती नगर आधार शिविर से आज सुबह 3.50 बजे और 4.10 बजे दो वाहनों से यात्रियों को रवाना किया गया."