एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे.
मुंबई, 30 जून : भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे. फडणवीस ने शाम को होने वाले शपथ ग्रहण से पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की.
उनके बागी समूह का समर्थन भाजपा करेगी. यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिंदे ने कहा कि भाजपा के साथ हमारा स्वाभाविक गठबंधन था. उन्होंने कहा कि हमने जनता की भावना को देखते हुए फैसला लिया है. यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस की टीम जुबैर के बेंगलुरु स्थित आवास पर पहुंची
देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. फडणवीस ने कहा, "हमने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. राज्यपाल ने हमें साढ़े सात बजे का समय दिया है. मैं सरकार के बाहर रहूंगा और इस सरकार को सफल बनाने के लिए वो सब कुछ करूंगा, जिसकी जरूरत होगी."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

