देश

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह है, यही कारण है कि कई मतदान केंद्रों में तो लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं.

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

भोपाल, 1 जुलाई : मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह है, यही कारण है कि कई मतदान केंद्रों में तो लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण में 47 जिलों के 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों में 23 हजार 967 मतदान केंद्र हैं. इनमें से 3580 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं. इस चरण में जिला पंचायत सदस्य के 291, जनपद पंचायत सदस्य के 2283, सरपंच पद के 7655 और पंच पद के एक लाख 22 हजार 146 पद हैं.

कुछ पदों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुके हैं. मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है और यह तीन बजे तक चलेगा. कई स्थानों पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं. वहीं मतदान दलों को मतदान केंद्रो तक पहुंचने के लिए नाव तक का सहारा लेना पड़ा है. साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यह भी पढ़ें: Amarnaath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए 6,440 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना

ज्ञात हो कि राज्य में तीन चरण में पंचायत चुनाव हो रहा है पहले चरण का मतदान 25 जून को हुआ था. पहले चरण में 115 जनपद पंचायत, आठ हजार सात सौ से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हुआ था. दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है और तीसरे चरण का छह जुलाई को होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).