देश

जम्मू में मध्यम बारिश, घाटी में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल: एमईटी

मौसम विभाग (एमईटी) ने शुक्रवार को अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम और जम्मू संभाग में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है.

जम्मू में मध्यम बारिश, घाटी में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल: एमईटी
(Photo: Twitter)

श्रीनगर, 1 जुलाई : मौसम विभाग (एमईटी) ने शुक्रवार को अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम और जम्मू संभाग में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कश्मीर संभाग में एक या दो स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है." श्रीनगर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 17.2 डिग्री और गुलमर्ग में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : UP: दो लोगों की हत्या के आरोप में प्रेमी और प्रेमिका गिरफ्तार

लद्दाख क्षेत्र में द्रास का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, लेह में 15.5 डिग्री और 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जम्मू में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री, कटरा में 22, बटोटे में 18.5 डिग्री, बनिहाल में ए20 और भद्रवाह में 20.8 डिग्री दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).