भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे सहित चमोली की 21 सड़कें बंद
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने गुरुवार को हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है. वहीं दूसरी ओर भारी बारिश से चमोली जिले की 21 सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप हो गई.