बॉलीवुड

शाहरुख खान की ताजा फोटो इंटरनेट पर वायरल, किलर स्माइल ने लाखों लड़कियों का चुराया दिल

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की एक तस्वीर उनकी मैनेजर पूजा ददलानी ने सोशल मीडिया पर शेयर की. यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर में है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है.

शाहरुख खान की ताजा फोटो इंटरनेट पर वायरल, किलर स्माइल ने लाखों लड़कियों का चुराया दिल
शाहरुख़ खान (Photo Credit : PTI)

मुंबई, 7 जुलाई : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh khan) की एक तस्वीर उनकी मैनेजर पूजा ददलानी ने सोशल मीडिया पर शेयर की. यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर में है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर को ददलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें सुपरस्टार कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.

तस्वीर को साझा करते हुए ददलानी ने लिखा : "ट्रेंडों से भरी दुनिया में, एक टाइमलेस क्लासिक!" शाहरुख ने बॉलीवुड में तीन दशक पूरे कर लिए हैं. वह जल्द ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगे. यह भी पढ़ें : Nia Sharma Hot Photos: निया शर्मा ने हॉट ब्लैक साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का, एक्ट्रेस का स्टनिंग अवतार देख फैंस का धड़का दिल

फिल्म 'पठान' में उनके साथ दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करेंगी. इनके अलावा, जॉन अब्राहम भी लीड रोल में होंगे. इसके अलावा, किंग खान ने 'जवान' के लिए तमिल फिल्म निर्माता एटली के साथ भी हाथ मिलाया है. यही नहीं, उनके पास राजकुमार हिरानी की 'डंकी' भी है, जिसमें तापसी पन्नू नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).