देश

Karnataka: 2 समूहों के बीच झड़प में चाकू से हमला, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

कर्नाटक के बागलकोट जिले के केरूर में बुधवार को 2 समूहों के बीच हुई झड़प में 3 लोगों पर चाकू से हमला किया गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है.

Karnataka: 2 समूहों के बीच झड़प में चाकू से हमला, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बागलकोट, (कर्नाटक) 7 जुलाई : कर्नाटक के बागलकोट जिले के केरूर में बुधवार को 2 समूहों के बीच हुई झड़प में 3 लोगों पर चाकू से हमला किया गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और इलाके में शुक्रवार तक धारा-144 लागू की गई है.

हिंदू जागरण वेदिके के जिला सचिव अरुण कट्टिमणि और उनके दो दोस्तों पर लोहे की रॉड से वार किया गया. यह घटना उस समय हुई, जब कट्टिमणि और उसके दोस्त केरूर शहर में एक बस स्टॉप की ओर जा रहे थे. पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने अचानक अरुण पर चाकू से हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले 37 पर्यवेक्षक नियुक्त किए

उसके सिर पर लोहे की रॉड से भी हमला किया गया. उसके दो दोस्तों को भी चाकू मारा गया था. पीड़ितों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. आक्रोशित भीड़ ने सब्जी मंडी में एक दुकान में आग लगा दी, दस बाइक और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दीं. पुलिस ने केरूर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).